डोल आश्रम

 अल्मोड़ा जिले की पहाड़ियों और जंगलों के बीच स्थित डोल आश्रम बहुत ही शांत एवं सुकून देने वाला है। चारो तरफ हरियाली देवदार के घने वृक्षों के बीच। डोल आश्रम अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक पर स्थित है।

      यहां मां त्रिपुर सुंदरी जी का श्री यंत्र जो कि अष्ट धातु निर्मित है तथा विश्व का सबसे बड़ा श्री यंत्र है। श्रीयंत्र लगभग डेढ़ टन (150कुंतल) वजन और साढ़े तीन फुट का है। कहा जाता है इसमें सभी देवी देवताओं का वास है। इस के अलावा यहां अन्य देवी देवता भी विराजमान है।

       आठ एकड़ में स्थित डोल आश्रम के अंदर एक संस्कृत विद्यालय भी है।संस्कृत भाषा के अलावा छात्रों को कंप्यूटर और अंग्रेजी भी पढ़ाई जाती है। छात्रों से सिर्फ 100 रुपए एडमिशन शुल्क लिया जाता है। बाकी   रहना, खाना सब निःशुल्क है। उपचार हेतु चिकित्सालय भी है।

      यहां यात्रियों के रुकने व भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था है। परंतु आपको पहले से बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के लिए आप site पर जा कर आप बुकिंग करवा सकते है अथवा 8445649173, 8865983379 पर कॉल कर के भी बुकिंग करवा सकते है। अधिकतम आप तीन दिन ही रुक सकते है। आधार आवश्यक है। यदि आपको बुकिंग नहीं हो पाती तो निराश मत होइए। आश्रम के मुख्य द्वार के सामने मून लाइट होम स्टे है जहां आप रुक सकते है। काफी किफायती है।


     अल्मोड़ा से 40 किमी तथा काठगोदाम से लगभग 75 किमी की दूरी पर है। निकटम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है व निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है।

Comments

Popular posts from this blog

મોડપર ગઢ (Modpar fort)

કચ્છ દર્શન Kutch tour Places

રાજસ્થાન જોવાલાયક સ્થળો...

બરડાના ડુંગરનો વૈભવ

ઉજાણી ઘર

ઉમનગોટ નદી :-કાચ જેવી નદી

વડસર તળાવ વાંકાનેર

ધનુષકોડિ (ભારતનું છેવાળાનું ગામ)

યુરોપનો પ્રવાસ (પ્રવાસ વર્ણન)

પોરબંદર વિશે જાણો....