कम बजट में कैसे घुमा जाये..

 


बहुत से घुमक्कडों का प्रश्न होता है कि वो कम बजट में हिमाचल या दूसरी जगह कैसे घूमे । हर किसी का सपना होता है कि वो घूमने जाये लेकिन सभी की परिस्थितिया एक जैसी नही होती है । इस लेख के द्वारा आपको कुछ राय देना चाहता है जिससे आप कम बजट में यात्रा कर सकते है ।


1.अपनी यात्रा हमेशा सितंबर,अक्टूबर और नवम्बर (दीवाली से पहले) महीने में करे । इस समय पर्यटक स्थल में भीड़ नही होती है ।


2. यात्रा में कम से कम 2 जने हो, जिससे आपके रहने और खाने का खर्च आधा हो जायेगा । जैसे किसी धर्मशाला का किराया Rs 500 है अगर कोई अकेला है तब भी Rs 500 लगेगा  और 2 व्यक्ति होंगे तो वो 2 जनों में बंट जायेगा ।


3. अपनी यात्रा अधिकतम भारतीय रेल के सामान्य श्रेणी और शयन श्रेणी से करे । हर पर्यटक स्थल के आस-पास एक छोटा या बड़ा रेलवे स्टेशन होता है । रेल की यात्रा बहुत सस्ती होती है । रेल में जितनी अधिक दूरी होती है किराया कम होता जाता है । 


4. जहां रेल सुविधा नही है उसके पास के रेलवे स्टेशन तक रेल तक यात्रा करे और उसके आगे की यात्रा बस से करे । जैसे धर्मशाला हिमाचल में रेलवे स्टेशन नही है लेकिन उसके पास कांगड़ा और नगरोटा रेलवे स्टेशन है । जो लगभग 20-25 km की दूरी है


5. रात को ठहरने के लिये  गुरुद्वारा,धर्मशाला, गेस्ट हाउस या डोरमेट्री का उपयोग करे । 


6.सुबह नाश्ते में पेट भर के आलू के परांठे ( या जो आपको पसन्द हो )  ले । आलू के परांठे सस्ते होते है और 2 परांठो से आपका पेट भर जाता है । इससे आपको दोपहर में लंच करने की जरुरत नही होगी और आपका समय भी बच जायेगा ।


7. खाने में एक सब्जी ही मंगवाये, एक सब्जी में 2 लोग आराम से खाना खा सकते है इससे आपके खाने का खर्चा कम होगा ।


8. पर्यटक स्थल के आस-पास की जगह पैदल देखे या बस से यात्रा करे । बस हर जगह या उसके आस-पास तक जाती है 


9.अपने साथ एक ही ट्रैवलिंग बैग रखे । जिससे पीठ पर लटका कर घुमा जा सकता है 


10.अपने साथ कपड़े कम से कम रखे । ऐसे कपड़े रखे जो मैले कम होते जैसे जींस पेन्ट

एक जींस पेन्ट को आप 2-3 बार पहन सकते है । अगर आप टी-शर्ट (गोल गले और कॉलर वाली ) पहनते तो हो तो वो जरुर ले । क्योंकि टी शर्ट हल्की होती है और जगह भी कम घेरती है और आसानी से धुल जाती है । 


11. यात्रा के समय अपने साथ एक चद्दर बिछाने के लिये और एक हल्की गर्म चद्दर ओढ़ने के लिये जरुर साथ ले लेवें क्योंकि अगर आपको कही रहने के लिये कोई सस्ती जगह नही मिले तो आप नजदीक में किसी मंदिर, बस स्टैंड,रेल्वे स्टेशन पर सो सकते है ।


12 .खाने के लिये बिस्किट,नमकीन जरुर साथ रखे ।


13 .यात्रा के समय एक छोटा ताला, साबुन,तेल टूथपेस्ट और आपका एक पहचान पत्र जरुर साथ रखे ।


इन तरीकों से आप यात्रा करते है तो आप कम बजट में घूम सकते है ।


धन्यवाद 

योगेन्द्र स्वामी

ट्रेवल ब्लॉगर

Comments

Popular posts from this blog

મોડપર ગઢ (Modpar fort)

કચ્છ દર્શન Kutch tour Places

રાજસ્થાન જોવાલાયક સ્થળો...

બરડાના ડુંગરનો વૈભવ

ઉજાણી ઘર

ઉમનગોટ નદી :-કાચ જેવી નદી

વડસર તળાવ વાંકાનેર

ધનુષકોડિ (ભારતનું છેવાળાનું ગામ)

યુરોપનો પ્રવાસ (પ્રવાસ વર્ણન)

પોરબંદર વિશે જાણો....